
बेरोजगारी और गलत नीतियों से परेशान हैं किसान-नौजवान’, सपा नेताओं ने भाजपा को घेरा
सपा ने आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को जिताने की अपील की
पूरनपुर,पीलीभीत।भाजपा सरकार सिर्फ़ लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही भाजपा सरकार दलितों,पिछड़ों व अल्पसख्यकों की सबसे बड़ी दुश्मन है प्रदेश का किसान-नौजवान परेशान।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को पूरनपुर के ग्राम पिपरिया संतोष गाँव में पिछड़ा,दलित व अल्पसंख्यक (पीडीए) जनपंचायत का आयोजन किया गया।इस दौरान जनपंचायत को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाध्य्क्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि “भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण पिछ्डों,दलित व अल्पसख्यकों का विकास नहीं हो पा रहा है किसान-नौजवान परेशान व दुःखी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय सिर्फ़ जुमलेबाजी चल रही है।उन्होंने कहा विभिन्न संस्थानों में खाली पड़े पदों पर भर्तियां बन्द हैं पढ़ा-लिखा नौजवान बेकारी का दंश झेल रहा है।उन्होंने आगामी विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील किया भाजपा सरकार सिर्फ़ लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही।कार्यक्रम संयोजक समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सपा नेता राजकुमार “राजू” ने कहा कि “भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है।उन्होंने कहा कि अगर आगामी चुनाव में भाजपा को नहीं रोका गया तो अल्पसख्यकों,पिछ्डों व दलितों का कॉफी नुकसान होगा पिछड़ों,दलितों व अल्पसख्यकों की सही मायने में हितैषी समाजवादी पार्टी ही है।विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक अरशद खा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव जी ने कहा है “कि भाजपा सरकार दलितों,पिछड़ों व अल्पसख्यकों की सबसे बड़ी दुश्मन है।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सपा नेता कल्याड़ सिंह सरोज ने एवं संचालन सपा नेता ओम शर्मा ने किया।इस अवसर पर मुख्य रूप सपा नेता कल्याण सिंह सरोज सतीश वर्मा,मीता सिंह,प्रशांत अवस्थी,दिनेश कुमार वर्मा, राम कुमार, ठाकुर प्रसाद, रामभजन,राम कुमार,शिवम यादव,हरिप्रसाद आदि बड़ी संख्या मे सपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।




