यूपी

संचार नेटवर्क की कमी से हजारा क्षेत्र में उपभोक्ता परेशान

संचार नेटवर्क की कमी से हजारा क्षेत्र में उपभोक्ता परेशान

एसके मित्रा हजारा

हजारा,​पीलीभीत,जिला पीलीभीत के थाना हाजरा क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से जिओ, एयरटेल समेत सभी संचार कंपनियों के नेटवर्क में लगातार दिक्कतें आ रही हैं, जिससे उपभोक्ता बुरी तरह परेशान हैं। लोगों को जरूरी काम करने के लिए नेटवर्क ढूंढते हुए एक चौराहे से दूसरे चौराहे भटकना पड़ रहा है।​ट्रांस शारदा क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि वे लंबे समय से कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं और अब खराब संचार व्यवस्था भी उनके लिए एक और परेशानी बन गई है। इस पर किसी का ध्यान नहीं है।​पहले भी हुई थी शिकायत
​ग्राम प्रधान एडवोकेट मुकेश कुमार ने बताया कि कुछ महीने पहले भी इस समस्या को लेकर शिकायत की गई थी, जिसके बाद सभी दूरसंचार कंपनियों के ऑपरेटरों ने मिलकर नेटवर्क की जांच की थी। उस समय नेटवर्क में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन अब फिर से स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह समस्या जल्द हल नहीं हुई, तो वे जनहित में फिर से संचार विभाग को इसकी जानकारी देंगे।​किशन सिंह ने बताया कि मुरैनिया गांधी नगर में एयरटेल का टावर लगाया गया था ताकि क्षेत्र के लोगों को नेटवर्क की समस्या से छुटकारा मिल सके, लेकिन यह समस्या अभी भी बनी हुई है। इससे छात्रों से लेकर आम जनता तक सभी को दिक्कत हो रही है। अस्पताल, पुलिस स्टेशन और स्कूलों में भी नेटवर्क या तो बहुत कमजोर है या बिल्कुल नहीं है, जो यह दर्शाता है कि कंपनियां अपने दायित्वों के प्रति लापरवाह हैं।​कंपनियों की उदासीनता और रिचार्ज की बढ़ती कीमतें ​एक सुपरवाइजर से बात करने पर उन्होंने कार्ड में कमी का हवाला दिया और कहा कि इसे बदलने के बाद नेटवर्क ठीक हो जाएगा, लेकिन स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि जब कंपनियों ने जनता को सेवा देने का भरोसा दिया है, तो उन्हें उस पर खरा उतरना चाहिए। अगर जनता को लाभ नहीं मिलेगा, तो वे अन्य विकल्प तलाशने के लिए स्वतंत्र हैं।​समाजसेवी प्रीतपाल सिंह उर्फ बबल भाई ने बताया कि उनके घर से टावर की दूरी महज 500 मीटर है, फिर भी उन्हें वाई-फाई लगाकर बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करानी पड़ रही है। उनका कहना है,“नेटवर्क एक मिनट सही रहता है और अगले तीन मिनट गायब हो जाता है। नेटवर्क तो नहीं बढ़ा, लेकिन रिचार्ज की कीमतें जरूर बढ़ा दी गई हैं, जो जनता पर एक जबरन थोपा गया बोझ है।​सूत्रों के अनुसार, सभी कंपनियों ने आपस में हाथ मिला लिए हैं, जिससे किसी का नेटवर्क ऊपर-नीचे होने के बजाय बराबर है। केवल बीएसएनएल का नेटवर्क ही कभी-कभी ठीक से काम करता है, क्योंकि यह बिजली पर निर्भर है। इस वजह से कई बीएसएनएल ग्राहक भी जिओ और एयरटेल जैसी कंपनियों के ग्राहक बन गए थे, जो अब ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!