अमरिया थाना परिसर में ईद मिलादुन्नबी का पर्व शांति पूर्वक माहौल में मनाने के लिए पीस बैठक का हुआ आयोजन।

अमरिया थाना परिसर में ईद मिलादुन्नबी का पर्व शांति पूर्वक माहौल में मनाने के लिए पीस बैठक का हुआ आयोजन।
अमरिया थाना परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष अमित सिंह द्वारा ईद मिलादुन्नबी के पर्व को शांति पूर्वक तरीके से मनाने हेतु क्षेत्र के ग्राम प्रधानों धर्म गुरुओं गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की गई। थानाध्यक्ष अमित ने समस्त लोगों से शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा ईद मिलादुन्नबी का पर्व खुशियों का प्रतीक है पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए। खुराफाती शरारती तत्वों पर नजर रखें ईद मिलादुन्नबी के मौके पर क्षेत्र में निकलने वाले जुलूस ए मोहम्मदी में कोई नई परम्परा नहीं डाली जाएगी । परंपरागत रास्तों से होकर ही जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस निकलने के दौरान अगर कोई किसी तरह का व्यवधान पैदा होता है उसके लिए पुलिस को सूचना दें जिससे समस्या का समय पर निस्तारण किया जा सके। बैठक में ग्राम प्रधान मिन्हाज उद्दीन खां, अफसार अहमद, हाजी उस्मान, मोहम्मद हसीव, मोहम्मद अलीम, परमिंदर सिंह, जीवन लाल, ख्योराज, मोहम्मद न ईम, सोबरन सिंह, मोहम्मद ज़ुबैर, हरीश कुमार, आरिफ अली, इंद्र पाल वर्मा, तनवीर अहमद, हाफिज अब्दुल माजिद, हाफिज फिरासत अली, हाफिज फिरोज, मौलाना तारिक मिस्बाही, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष असगर अली, इमरान कादरी, कौशल गुप्ता आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।




