पूरनपुर में “एक राष्ट्र-एक चुनाव” पर विचार संगोष्ठी आयोजित
विद्यार्थियों व शिक्षकों ने साझा किए अपने विचार

पूरनपुर में “एक राष्ट्र-एक चुनाव” पर विचार संगोष्ठी आयोजित
विद्यार्थियों व शिक्षकों ने साझा किए अपने विचार
पूरनपुर, पीलीभीत।सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज “एक राष्ट्र-एक चुनाव” विषय पर विचार संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला सह संयोजक आकाशदीप संधू, अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, हर्ष गुप्ता, प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा, छात्र संसद प्रमुख श्री राजीव मोहन अग्रवाल, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता व श्रीमती सूर्यवाला शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ विचार-विमर्श किया।संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों में सिद्धांत राय, प्रशांत शर्मा, अंकित सिंह आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा ने “एक राष्ट्र-एक चुनाव” के फायदे गिनाते हुए विद्यार्थियों को इस विषय पर जागरूक किया और देशहित में सोचने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।




