यूपी

सेंट जोसेफ क्लब ने 142 रन बनाकर जीता अंडर-12 टूर्नामेंट का ख़िताब,बाबर खां बने मैन ऑफ द मैच

सेंट जोसेफ क्लब ने 142 रन बनाकर जीता अंडर-12 टूर्नामेंट का ख़िताब,बाबर खां बने मैन ऑफ द मैच

पूरनपुर,पीलीभीत।रविवार को पूरनपुर में एक रोमांचक अंडर-12 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।जिसमें मिलिनियम स्कूल के चैतन्य क्लब और सेंट जोसेफ स्कूल के सेंट जोसेफ क्लब के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। इस 20 ओवर के मुकाबले में सेंट जोसेफ क्लब ने 142 रनों का शानदार स्कोर खड़ा करते हुए जीत दर्ज की और टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चैतन्य क्लब की टीम ने शुरुआती ओवरों में अच्छी शुरुआत की, लेकिन सेंट जोसेफ क्लब के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने उनके बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक सके। पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। चैतन्य क्लब के बल्लेबाजों ने कुछ अच्छी साझेदारियां बनाईं, लेकिन वे टीम को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा पाए।130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट जोसेफ क्लब की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। टीम के युवा बल्लेबाज, समाज सेवी जैगम खां के 10 वर्षीय पुत्र बाबर खां ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने 48 रनों की एक तूफानी पारी खेली और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। उनकी बल्लेबाजी में परिपक्वता और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, गेंदबाजी में भी बाबर का जलवा देखने को मिला। उन्होंने अपनी फिरकी से विरोधी टीम के दो महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए।अपने ऑलराउंड प्रदर्शन (48 रन और 2 विकेट) के लिए बाबर खां को ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब दिया गया। इससे पहले भी वह स्कूल की कई चैंपियनशिप और अन्य टूर्नामेंट जीत चुके हैं, जिससे यह साबित होता है कि वह क्रिकेट की दुनिया में एक उभरता हुआ सितारा हैं।​इस मौके पर चैतन्य क्लब के कोच अजय रात्रा जी और सेंट जोसेफ क्लब के कोच मनीष मौजूद रहे। जिन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।सैकड़ों की संख्या में दर्शक भी इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए मैदान पर मौजूद थे।जिन्होंने तालियों और नारों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। यह मैच पूरनपुर में युवा क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए एक बेहतरीन मंच साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!