भारतीय किसान यूनियन भानु ने आयोजित किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर
पिपरिया दुलई में लगा स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीण बोले- 'यह गरीबों के लिए वरदान'

भारतीय किसान यूनियन भानु ने आयोजित किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर
पिपरिया दुलई में लगा स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीण बोले- ‘यह गरीबों के लिए वरदान’
पूरनपुर,पीलीभीत।पिपरिया दुलई के पंचायत भवन में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। यह शिविर भारतीय किसान यूनियन भानु के बैनर तले लगाया गया, जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से चिकित्सक टीम मौजूद रही। इस टीम में डॉ. डी.पी. त्रिपाठी, पूजा पूर्वांशी,फरीद अहमद, आरिफ (एल.ए.)आरबी सिंह (एन.एम.एस.), डॉ. सतीश सिंह (नेत्र रोग विशेषज्ञ),आरती आर्य (ए.एन.एम.), पप्पी (आशा संघनी), कुसुम देवल (आशा) सीमा सिंह (आशा),अलका सिंह (आशा), कामनी सिंह (आशा), धर्मवती (आशा) और लक्ष्मी दीक्षित (आशा) सहित चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां दीं।कैंप का आयोजन भारतीय किसान यूनियन भानु के मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा की देखरेख में हुआ, जिसमें करीब 400 मरीजों ने कैंप का लाभ उठाया। इस दौरान कई जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।आयोजन में भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा, तहसील उपाध्यक्ष कुलदीप, तहसील मीडिया प्रभारी सबलू खा सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।ग्रामीणों का कहना था कि गांव-देहात के गरीबों को जहां महंगे इलाज की चिंता रहती है, वहां इस तरह के कैंप वरदान साबित होते हैं। शिविर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों के लोगों ने जांच कराई। खासकर आंखों, ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में पहुंचे। डॉक्टरों ने ग्रामीणों को खानपान और साफ-सफाई के महत्व पर जागरूक किया तथा बरसाती बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए। महिलाओं के लिए विशेष परामर्श सत्र आयोजित हुआ, जिसमें गर्भवती और धात्री माताओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। संगठन के पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे शिविर अलग-अलग गांवों में लगाए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और किसान यूनियन भानु का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन गरीब तबके के लिए राहत की नई किरण बनकर आया है




