पुलिस लाइन में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीम नं. 13 बनी विजेता, एसपी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पुलिस लाइन में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीम नं. 13 बनी विजेता, एसपी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 399 रिक्रूट आरक्षियों के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट खेल कौशल और प्रतिस्पर्धा की भावना का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बाद चार टीमें सेमीफाइनल तक पहुँचीं। प्रथम सेमीफाइनल टीम नंबर 01 और टीम नंबर 11 के बीच खेला गया, जिसमें टीम नंबर 01 ने फाइनल में प्रवेश किया। द्वितीय सेमीफाइनल टीम नंबर 07 और टीम नंबर 13 के बीच हुआ, जिसमें टीम नंबर 13 ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। रोमांचक फाइनल मुकाबला टीम नंबर 01 और टीम नंबर 13 के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद टीम नंबर 13 विजेता बनी, जबकि टीम नंबर 01 उपविजेता रही। प्रतियोगिता में टीम नंबर 07 ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस आयोजन में सर्वोत्तम खिलाड़ी का खिताब टीम नंबर 01 के दिव्यांश शर्मा को मिला। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और सभी रिक्रूट आरक्षियों को टीम भावना, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता के महत्व पर बल देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।



