स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं सम्बद्ध अस्पताल में पान मसाला खाने से हुए मुँह के नुकसान का सफल ऑपरेशन

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं सम्बद्ध अस्पताल में पान मसाला खाने से हुए मुँह के नुकसान का सफल ऑपरेशन
पीलीभीत।स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में डॉ. कन्हैयालाल गुप्ता, डॉ. हेमलता सक्सेना, डॉ. मानसी सिंह, डॉ. शीतल, डॉ. नैना तथा डॉ. आर.एन. शर्मा के नेतृत्व में प्रशिक्षित चिकित्सा टीम द्वारा पान मसाला खाने से हुए मुँह के गंभीर नुकसान वाले मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया।चिकित्सकों ने बताया कि अधिकांश मरीज पान मसाला व तंबाकू उत्पादों का लंबे समय तक सेवन करने के कारण दाँत, मसूड़े और मुँह की अंदरूनी सतह पर गंभीर क्षति झेलते हैं। कई मामलों में यह स्थिति आगे चलकर जानलेवा बीमारियों, जैसे मुँह के कैंसर, का रूप भी ले लेती है।प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने कहा कि पान मसाला व गुटखा जैसी आदतें न केवल दाँत और मुँह को नुकसान पहुँचाती हैं, बल्कि लोगों के जीवन के लिए भी बड़ा खतरा बन जाती हैं। हमारा प्रयास है कि समय पर उपचार के साथ-साथ समाज में जन जागरूकता फैलाई जाए ताकि लोग इन घातक उत्पादों से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जी सकें।ऑपरेशन से लाभान्वित मरीज ने हरिओम वाजपेई पत्रकार ने बताया कई वर्षों से पान मसाला खा रहा था, जिसकी वजह से मेरे मुँह में तकलीफ़ बढ़ती चली गई। यहाँ आकर मुझे सही समय पर इलाज और ऑपरेशन मिला। अब मैं पूरी तरह से तंबाकू व पान मसाला छोड़ चुका हूँ और दूसरों से भी अपील करता हूँ कि इस आदत से दूर रहें।डा,मानसी सिंह ने एव चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वह पान मसाला,गुटखा व तंबाकू का सेवन न करें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इन खतरनाक बीमारियों से बचाव करें।




