यूपी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना न्यूरिया में की गई जनसुनवाई

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना न्यूरिया में की गई जनसुनवाई

पीलीभीत।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना न्यूरिया में पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लिया गया।इसके साथ ही साथ आपसी विवादों संबंधी शिकायतों के संबंध में सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुये कहा कि जनसुवाई के दौरान आईं समस्त शिकायतों में सम्बन्धित क्षेत्र के राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाये, किसी भी दशा में कोई भी शिकायत अधिक समय तक लम्बित न रहे। जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुये कहा कि आईजीआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।थाना समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव,थानाध्यक्ष,लेखपाल सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!