यूपी
सफाई कर्मचारी संघ द्वारा बैठक आयोजित कर समस्याओं से कराया अवगत

सफाई कर्मचारी संघ द्वारा बैठक आयोजित कर समस्याओं से कराया अवगत
अमरिया विकासखंड कार्यलय पर शनिवार को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें कर्मचारियों से संबंधित सात बिंदुओं पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत अतुल पाठक को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बिंदुओं पर चर्चा करते हुए समस्याओं को पढ़कर सुनाया गया। सभी बिन्दुओं पर सहायक विकास अधिकारी द्वारा सहमति जताते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित सचिवों को दिए जाने का आश्वासन दिया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मपाल, ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, ब्लॉक मंत्री जितेंद्र कुमार, संगठन मंत्री इरशाद अहमद, कोषाध्यक्ष सुभाष, संप्रेक्षक देवदास, पूर्व अध्यक्ष कांता प्रसाद समेत समस्त सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।




