
रंजिशन घर में घुसकर युवक पर जानलेबा हमला, बाइकें छोड़ भागे आरोपी
बचाने आई पत्नी की भी लगाई पिटाई, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर/पीलीभीत। कुछ दिन पहले हुए झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। देर रात डंडा और धारदार हथियार से लैश घुसे कुछ लोगों ने घर में घुसकर जमकर तांडव मचाकर मारपीट की। जानलेबा हमले में दंपति घायल हो गए। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। जल्दबाजी में दो बाइके छोड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मामले में पुलिस ने लगभग आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव रमनगरा निवासी गुरुपेज पुत्र सरवन सिंह का लगभग चार दिन पहले क्षेत्र के लोगों से विवाद हो गया था। आरोपी पक्ष के लोग खनन करते हैं। युवक ने कार्रवाई न होने तक खनन न होने देने की चेतावनी दी थी। शुक्रवार रात आरोपी पक्ष के लोगों ने गुरपेज सिंह से वार्ता करने की बात कहकर घर पर मिलने को कहा। आरोप है रात 10:30 बजे लगभग कुछ लोग डंडा और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। इसके बाद आरीपी की जमकर पिटाई लगा दी। जानलेवा हमले में वह जख्मी हो गया। बचाने आई पत्नी हरप्रीत कौर को भी जमकर पीटा। घटना को लेकर क्षेत्र में खलबली मच गई। जानकारी पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। तभी आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। भागने के दौरान दो आरोपी अपनी बाइक घर पर ही छोड़ गए। सूचना मिलने के बाद रात में ही पुलिस पहुंच गई। दोनों बाइको को पुलिस ने कब्जे में ली हैं। शनिवार सुबह घायल ने ग्रामीणों के साथ माधोटांडा थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने लगभग आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना से परिवार के लोग काफी सहमें हुए हैं।
———
चार दिन पहले दो पक्ष में झगड़ा हो गया था। रात में एक पक्ष के लोग दोबारा पहुंच कर झगड़ा कर मारपीट करने लगे। मामले में आधा दिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
अशोक पाल सिंह
थाना प्रभारी माधोटांडा




