मिठाई का टुकड़ा गिराने पर भाई ने की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती

मिठाई का टुकड़ा गिराने पर भाई ने की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती
पूरनपुर,पीलीभीत।घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव चंदोखा में आपसी विवाद के चलते भाई ने अपने ही छोटे भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार गांव निवासी आकाश पुत्र ओमप्रकाश उम्र 15 वर्ष ने शुक्रवार सुबह वह घर पर मिठाई खा रहा था। इसी दौरान मिठाई का एक टुकड़ा बड़े भाई के कमरे के सामने गिर गया। कुछ ही देर में उस पर मक्खी बैठने लगी। इसे देखते हुए किशोर ने वह टुकड़ा उठाकर फेंक दिया। इसी बात को लेकर बड़े भाई को गुस्सा आ गया और उसने डंडे से छोटे भाई आकाश की पिटाई कर दी। पीड़ित आकाश ने बताया कि पिटाई के दौरान बड़े भाई ने उस पर आरोप लगाया कि उसने जानबूझकर उसके हिस्से की मिठाई फेंकी है। पिटाई से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और मामले में पुलिस से शिकायत की गई हैं।




