उर्स-ए-रजवी में ओम प्रकाश राजभर की ओर से चादर पेश,कर भाईचारे का दिया संदेश

उर्स-ए-रजवी में ओम प्रकाश राजभर की ओर से चादर पेश,कर भाईचारे का दिया संदेश
पीलीभीत।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की ओर से 107वें उर्स-ए-रजवी के मौके पर चादर पेश की गई। इस दौरान पार्टी की ओर से भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया।कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि और प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच, कैफ रजा के नेतृत्व में यह चादर पेश की गई। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की ओर से उर्स-ए-आला हजरत के मुबारक मौके पर यह चादर भेजी गई थी।चादर पेश करने के दौरान सुभासपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें मंडल अध्यक्ष युवा मंच शिविल खान, बरेली मंडल मीडिया प्रभारी अजहर, जिला अध्यक्ष जुल्फिकार अली, मीडिया प्रभारी नदीम रजा, रेहान रजा, पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष मोहसिन हसन अहमद, और जिया उल हसन शामिल थे। पार्टी ने इस आयोजन के माध्यम से समाज में सौहार्द और एकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।




