किसानों को जबरन जिंक और नैनो देने पर भाजपा नेता ने जताई नाराजगी
अशोक राजा ने गांव में बैठक कर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

किसानों को जबरन जिंक और नैनो देने पर भाजपा नेता ने जताई नाराजगी
अशोक राजा ने गांव में बैठक कर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
पूरनपुर/पीलीभीत। भाजपा नेता ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याए जानी। इस दौरान शिकायतों का अंबार लग गया। ग्रामीणों ने खाद के साथ जबरन जिंक और नैनो देने की बात कही तो वह भड़क गए। उन्होंने तुरंत जिला कृषि अधिकारी को फोन लगाकर नाराजगी जताई। संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा गया है।
भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे अशोक राजा लगातार क्षेत्र में पहुंचकर लोगों का सुख-दुख बांट रहे हैं। सरल स्वभाव के अशोक राजा के क्षेत्र में लगातार सराहना हो रही है। शुक्रवार उन्होंने कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव भीमपुर नौगजा में बैठक की। इस दौरान ग्रामीणों का भारी जनसमूह उमड़ा। इस दौरान ग्रामीणों के समक्ष कई समस्याएं रखी। सबसे प्रमुख समस्या खाद की रही। किसानों ने बताया इन समिति और दुकानों पर खाद न मिलने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इससे खेती भी प्रभावित हो रही है।।कुछ किसानों ने खाद के साथ जबरन जिंक और नैनो देने की बात कही। इस पर भाजपा नेता अशोक राजा ने कड़ी नाराजगी व्यक्त कर तुरंत जिला कृषि अधिकारी को फोन कर समस्या बताई। उन्होंने ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा गया है। भाजपा नेता के इस प्रयास की ग्रामीणों ने काफी सराहना की है। अशोक राजा ने कहा चुनाव के समय प्रत्याशी जनता से लंबे चौड़े बादे करते हैं। इसके बाद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं देते हैं। उन्होंने जनता से ऐसे लोगों को सबक सिखाने को कहा है। सभी को अपने वोट की कीमत बताकर अच्छे जनप्रतिनिधि को चुनने के प्रति भी जागरूक किया गया है।




