अमरिया में भू-माफिया पर चला डंडा, ग्राम समाज की 1.70 एकड़ जमीन कब्जा मुक्त

अमरिया में भू-माफिया पर चला डंडा, ग्राम समाज की 1.70 एकड़ जमीन कब्जा मुक्त
पीलीभीत।अमरिया तहसील क्षेत्र के गांव दीनारपुर के राजस्व गांव पस्तौर में न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ग्राम समाज की 1.70 एकड़ जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करा दिया। एसडीएम मयंक गोस्वामी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के बाद उक्त भूमि को ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दी गई है।अमरिया थाना क्षेत्र के दीनारपुर के राजस्व गांव पस्तौर लंबे समय से ग्राम समाज की भूमि पर अमरजीत सिंह और धनवंत सिंह सहित कई लोगों ने कब्जा कर रखा था। ग्रामीणों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की गई थी। न्यायालय के निर्देश पर प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया।एसडीएम मयंक गोस्वामी ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से भूमाफिया में हड़कंप मच गया।




