यूपी

पूरनपुर में शिक्षकों और शिक्षामित्रों को मिला प्रशिक्षण, बुनियादी शिक्षा को बेहतर बनाने पर ज़ोर

पूरनपुर में शिक्षकों और शिक्षामित्रों को मिला प्रशिक्षण, बुनियादी शिक्षा को बेहतर बनाने पर ज़ोर

पूरनपुर,पीलीभीत।निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन तथा एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्राथमिक स्तर के शिक्षकों व शिक्षामित्रों का छठे और सातवें बैच का प्रशिक्षण शुरू हो गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र पूरनपुर के छठे और सातवें बैच का पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण खण्ड शिक्षाधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में साईं गर्ल्स डिग्री कालेज में 21 अगस्त से प्रशिक्षण शुरू हो गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षामित्रों ने दो बैंचों में 100 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।सन्दर्भदाता वीर,सिंह कुशवाहा,पटेल अरुण,अनीता विश्वकर्मा,अजय तोमर के द्वारा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन तथा एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों पर भाषा और गणित की बुनियादी आधारित गुणवत्ता शिक्षा संवर्द्धन के अंर्तगत शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। प्राथमिक स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा तीन तक के छात्रों की हिंदी वीणा, संतूर अंग्रेजी,गणित मेला बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान हासिल कराने के लिए स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों को प्रशिक्षित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।सन्दर्भदाता ने प्रशिक्षण में भाषा और गणित में भाषा पर समझ बनाना, शिक्षण सहायक सामग्रियों का कक्षा शिक्षण में प्रयोग, निपुण आकलन, प्रभाव पूर्ण पठन, कक्षा-कक्ष में कार्य करना, शिक्षक संदर्शिकाओं, पाठ्य पुस्तक, कार्य पुस्तिकाओं आदि पर विस्तार से जानकारी साझा की गई। जिससे बच्चों को विद्यालय में आकर्षक एवं शैक्षिक वातावरण मिल सके। प्रशिक्षण का प्रभावशाली ढंग से स्कूल में जाकर क्रियान्वयन का भौतिक सत्यापन प्रशिक्षण के उपरांत किया जाएगा। प्रशिक्षण में पहले दिन ज्ञान समीक्षा ऐप के माध्यम से प्री टेस्ट, फीडबैक और ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराई गई। प्रशिक्षण में शिक्षक ओमप्रकाश कुशवाहा, प्रभुदयाल, कुंदनसिंह, राधाकृष्ण कुशवाहा, कंचन देवी कुशवाहा,अंजू जैसवार, शहवाज खां, विमलेश राठौर, प्रदीप राठौर, विमला देवी, गीता देवी, माधौराम, विनोद सिंह, दिनेश यादव, सच्चिदानंद वर्मा, रंजीत सिंह, अजय कुशवाहा, मनोरमा,मीरा, अनिल सागर, मुकेश कुमार, अतुल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!