खंड विकास अधिकारी ने पंचायत सहायकों के साथ की समीक्षा बैठक

खंड विकास अधिकारी ने पंचायत सहायकों के साथ की समीक्षा बैठक
अमरिया,पीलीभीत।अमरिया ब्लाक सभागार में खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को पंचायत सहायकों की समीक्षा कबैठक का आयोजन किया गया।बैठक में खंड विकास अधिकारी द्वारा पंचायत सहायकों से फैमिली आईडी जेनरेट एवं रेट्रो फिग के संबंध में चर्चा की गई।खंड शिक्षा अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा फैमिली आईडी जेनरेट में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। फैमिली आईडी सरकारी योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है बिना फैमिली आईडी के लोगों को योजनाओं से वंचित रहना पड़ सकता है। इसलिए गांव में घर घर जाकर फैमिली आईडी बनबाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाये। ग्रामीण पंचायत सचिवालयों एवं सीएचसी केंद्रों पर भी अपनी आईडी जेनरेट करा सकते हैं। बैठक में भाग न लेने वाले पंचायत सहायकों का एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश खंड विकास अधिकारी द्वारा दिया गया। इसके बाद आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को खंड विकास अधिकारी द्वारा बजन मशीनों का वितरण किया गया। बैठक में एडीओ पंचायत अतुल कुमार पाठक, सचिव वीरेंद्र कुमार, राम प्रकाश,अमित दुबे, राधेश्याम, राकेश कुमार, श्रीमती शिखा, वीरेंद्र सिंह, सचिन कुमार, अनिल कुमार, लाल बहादुर मौर्य, सचिन सिंह, प्रिंस कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।




