अनीता देवी और ग्राम सचिव सुबोध कुमार की जुगलबंदी ने धर्मापुर मे विकास को दी नई रफ्तार

अनीता देवी और ग्राम सचिव सुबोध कुमार की जुगलबंदी ने धर्मापुर मे विकास को दी नई रफ्तार
मीनू बरकाती
पूरनपुर,पीलीभीत। विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत धर्मापुर में इन दिनों विकास की बयार बह रही है।जिससे ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे हैं। इस बदलाव का श्रेय पहली बार चुनी गई ग्राम प्रधान अनीता देवी को जाता है।जिन्होंने ग्रामीणों के भरोसे को कायम रखते हुए गांव को एक नई दिशा दी है।साल 2021 में हुए चुनाव में पहली बार मैदान में उतरकर अनीता देवी ने बड़ी जीत हासिल की थी। उनके सरल स्वभाव और विकास के वादों पर जनता ने पूरा भरोसा जताया,और आज वह उन वादों को ज़मीन पर उतारती दिख रही हैं।ग्राम प्रधान और सचिव के नेतृत्व में गांव में लगातार चहुंमुखी विकास हो रहा है।साफ-सफाई और स्वच्छता इस अभियान का प्रमुख हिस्सा हैं। गांव की गलियों से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक, हर जगह स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।साथ ही, कई जगहों पर हैंडपंपों के लिए नए गड्ढे बनवाए जा रहे हैं और मौजूदा हैंडपंपों को तिरंगे के रंगों से सजाया गया है, जिससे वे और भी आकर्षक लग रहे हैं।इसके अलावा, गांव में नालियों का निर्माण और मरम्मत भी बड़े पैमाने पर हो रहा है। नई नालियों के बनने से जल निकासी की समस्या कम हुई है, वहीं पुरानी और टूटी हुई नालियों की मरम्मत से गांव में स्वच्छता बनी हुई है।इंटरलाकिंग और खड़ंजा सड़कों का निर्माण,जिससे गांव में आवाजाही आसान हुई है।विद्यालय में दिव्यांगों के लिए अलग शौचालय का निर्माण।पंचायत भवन की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई, जिससे यह पूरी तरह से स्वच्छ और व्यवस्थित दिखता है।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र और गरीब परिवारों को मुफ्त आवास मुहैया कराना।
अनीता देवी लगातार गांव की जनता की सेवा में लगी हुई हैं और उनकी प्राथमिकता गांव का समग्र विकास है।ग्रामीणों का कहना है कि उनकी कार्यशैली और समर्पण देखकर उन्हें लगातार प्रधान पर भरोसा हो रहा है। धर्मापुर का यह चमकता हुआ स्वरूप उनकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है।




