यूपी

महाराणा प्रताप चौक पर झंडे को लेकर विवाद, करणी सेना ने जताया विरोध

महाराणा प्रताप चौक पर झंडे को लेकर विवाद, करणी सेना ने जताया विरोध

पीलीभीत।स्टेशन चौराहा स्थित महाराणा प्रताप चौक पर शुक्रवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। चौक पर भीम आर्मी के झंडे लगाए जाने से करणनी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने इसे महाराणा प्रताप की शौर्यगाथाओं और स्मारक स्थल का अपमान बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। करणनी सेना ने प्रशासन से मांग की कि इस चौक पर केवल राष्ट्रीय ध्वज और महाराणा प्रताप से संबंधित ध्वज ही लगाया जाए। सेना का कहना है कि किसी भी अन्य संगठन का झंडा लगाना न केवल अनुचित है बल्कि इससे समाज में अनावश्यक तनाव और विवाद फैल सकता है। करणनी सेना का आरोप और मांग.सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराणा प्रताप चौक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की शौर्यगाथाओं का प्रतीक स्थल है। यहां किसी अन्य संगठन का झंडा लगाना ऐतिहासिक और सामाजिक मूल्यों के विरुद्ध है। इस मामले में पुलिस और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। झंडे हटवाकर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि किसी भी तरह का साम्प्रदायिक या सामाजिक तनाव न पनपे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!