यूपी

बिलसंडा में पार्क और ओपन जिम की मांग तेज, केंद्रीय राज्य मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

बिलसंडा में पार्क और ओपन जिम की मांग तेज, केंद्रीय राज्य मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

बिलसंडा.पीलीभीत।नगर पंचायत बिलसंडा के लोगों ने लंबे समय से उपेक्षित पड़ी वन विभाग की भूमि पर पार्क एवं ओपन जिम की स्थापना की मांग उठाई है। इस संबंध में नगर के निवासी अनुज कुमार शुक्ला ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र भेजकर पहल करने की अपील की है। शुक्ला ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि नगर पंचायत क्षेत्र के बीसलपुर रोड पर वन विभाग की काफी भूमि खाली पड़ी हुई है, लेकिन नगर में एक भी सार्वजनिक पार्क अथवा ओपन जिम नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर की बढ़ती आबादी और बदलती जीवनशैली को देखते हुए लोगों को स्वस्थ रखने के लिए पार्क और ओपन जिम की सख्त आवश्यकता है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खुले वातावरण में व्यायाम करने और सुबह-शाम टहलने के लिए किसी भी प्रकार की सार्वजनिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। इससे बुजुर्ग, महिलाएँ और बच्चे सभी प्रभावित हो रहे हैं।निवेदन में मांग की गई है कि बीसलपुर रोड स्थित खाली भूमि पर वन विभाग की अनुमति से पार्क एवं ओपन जिम का निर्माण कराया जाए। लोगों का कहना है कि यदि यहां पर हरियाली और व्यायाम की सुविधा उपलब्ध हो जाए तो न केवल नगरवासियों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।अनुज शुक्ला ने मंत्री जी से अनुरोध किया है कि वन विभाग को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कराए जाएँ।नगर के बुद्धिजीवियों व युवाओं ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि बिलसंडा जैसे कस्बाई क्षेत्र में पार्क और जिम जैसी सुविधाएँ होना समय की माँग है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!