भिखरीपुर गांव में धूमधाम से निकली भागवत कथा और जन्माष्टमी की शोभा यात्रा

भिखरीपुर गांव में धूमधाम से निकली भागवत कथा और जन्माष्टमी की शोभा यात्रा
पीलीभीत।बाबा मिश्री नाथ आश्रम भिखारीपुर में इस साल भी जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया।इस धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का मुख्य आकर्षण सिंहासन के साथ निकाली गई शोभा यात्रा थी जिसने पूरे गांव को भक्ति के रंग में रंग दिया।यह शोभा यात्रा आश्रम से शुरू होकर गांव की मुख्य गलियों से होकर गुजरी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और बच्चे शामिल हुए। शोभा यात्रा के दौरान “जय श्री कृष्णा” और “राधे-राधे” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। गांव के कोने-कोने में लोगों ने अपने घरों के सामने खड़े होकर शोभा यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर जगह-जगह युवाओं की टोलियों ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी, जिससे उत्साह का माहौल और भी बढ़ गया।इस आयोजन में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सत्येंद्र मौर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। उनके साथ जिला महासचिव राहुल कश्यप,जिला उपाध्यक्ष महेश कश्यप, नरेंद्र सैनी, मोहन कश्यप,तोताराम वर्मा और बाबू राम राठौर जैसे नेता भी मौजूद थे।यह वार्षिक आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह गांव में सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को भी बढ़ावा देता है। भागवत कथा का यह आयोजन आने वाले कई दिनों तक जारी रहेगा,जिसमें कथावाचक विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भक्तों को धर्म और भक्ति का संदेश देंगे।




