व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ” गोष्ठी का आयोजन

व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ” गोष्ठी का आयोजन
पीलीभीत नगर क्षेत्राधिकारी दीपक चतुर्वेदी द्वारा पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में व्यापारी उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ.गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष एम ए जिलानी ने शहर में लग रहे जाम व अतिक्रमण की समस्या के बारे में बताया जिला अध्यक्ष एम ए जिलानी ने कहां की व्यापारियों का कारोबार बैंक से जुड़ा हुआ है रोज कैश बैंक में जमा करने में बैंक को जाना होता है जिसको लेकर पुलिस पिकेट का होना बहुत जरूरी है। युवा जिला अध्यक्ष शैली शर्मा ने कहा कि स्कूल खुलते समय एवं बंद होते समय बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्था की जाए जिससे बच्चों की पूर्ण रूप से सेफ्टी हो पाए।
नौगवां पंचायत नगर अध्यक्ष संदीप सक्सेना ने बताया कि रोड पर धूल अधिक होने के कारण नौगवां पकड़िया के व्यापारियों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे व्यापारियों को व्यापार करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।सी ओ सिटी दीपक चतुर्वेदी महोदय, सी ओ सदर विधि भूषण मौर्या जी, ए एस पी नताशा गोयल जी महोदया द्वारा व्यापारियों उद्यमियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की तथा त्वरित व प्रभावी निराकरण करने का विश्वास दिलाया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एम ए जिलानी, युवा विंग जिला अध्यक्ष शैली शर्मा, नगर महामंत्री राशिद अंसारी , सैफ अंसारी, ऋषभ सिंह, हर्ष मिश्रा, रूपेश बाबा, मोहम्मद रज़ी, संदीप सक्सेना, राम स्वरूप मौर्य,उज्जवल वर्मा ,ऋषभ सिंह ,आर के शर्मा एडवोकेट,गौतम गोहा, ममनून, शहबाज़ अहमद, अभिलाष गुप्ता , हरीश सिंह, अभिषेक अग्रवाल प्रियांशु अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता, स्वतंत्रत देवल, राजीव राय ,नीरज श्रीवास्तव कई पुलिसकर्मी एवं अन्य सभी कार्यकर्ता एवं सम्मानित व्यापारी मौजूद रहे।।




