Uncategorized

नहीं खुला स्कूल, बच्चे घंटों करते रहे इंतजार

ग्रामीणों का आरोप नहीं मिल रहा मिड डे मील

ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर नाराजगी जताई

 

बच्चों का आरोप पढ़ाते नहीं भगाते हैं शिक्षक

उत्तरप्रदेश/पीलीभीत

 

बिलसंडा – ब्लॉक क्षेत्र के गांव मलिकापुर में विद्यालय न खुलने से बच्चे विद्यालय के बाहर घंटों इंतजार करके दिखाई दिए। अध्यापकों के विद्यालय न पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।ग्रामीणों ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया।जिसमें विद्यालय के कमरे बंद दिखाई दे रहे हैं।पूरे मामले की शिकायत ग्राम प्रधान डॉ दीपमाला सक्सेना से की गई।जिसके बाद उन्होंने विद्यालय पहुंचकर सहायक शिक्षामित्र और आंगनबाड़ी कार्यकत्री से पूछताछ की।खंड शिक्षा अधिकारी को फोन लगाकर विद्यालय न खोले जाने का कारण पूछा।ग्रामीणों ने विद्यालय में 20 दिनों से मिड डे मील न बनाए जाने का आरोप लगाया है।बच्चों का कहना है कि स्कूल में तैनात शिक्षक पढ़ाने के बजाय भगा देते हैं। उधर खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मौर्य ने बताया कि मामले में शिक्षक की लापरवाही सामने आई है।रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!