ग्रामीणों की मांग पर सक्रिय हुए केंद्रीय मंत्री, कसगंजा को मिलेगा मजबूत नेटवर्क

ग्रामीणों की मांग पर सक्रिय हुए केंद्रीय मंत्री, कसगंजा को मिलेगा मजबूत नेटवर्क
पीलीभीत।पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम कसगंजा निवासी अटल भाजपा सहयोगी मंच के जिला अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा के द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या को लेकर पत्र दिया था जिसका संज्ञान लेते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पीलीभीत सांसद ने संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री भारत सरकार को ग्राम कसगंजा में टावर लगवाने हेतु पत्र लिखा है।आपको बता दें पूर्व में कृष्ण गोपाल मिश्रा द्वारा पत्र दिया था जिसमें बताया गया था कि क्षेत्र में कोई सरकारी कंपनी का टावर ना होने से प्राइवेट कंपनियों के सिम चलाई जा रहे हैं जिनका लोगों की जेब पर भी ज्यादा असर पड़ रहा है जिसको लेकर गांव में बीएसएनएल टावर लगवाने की मांग की थी माननीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा ।




