यूपी

अमरिया में हरिशंकरी वृक्षारोपण: एसडीएम और ब्लॉक प्रमुख ने की शुरुआत,गाँव के प्रमुख स्थलों पर लगाए गए पौधे

अमरिया में हरिशंकरी वृक्षारोपण: एसडीएम और ब्लॉक प्रमुख ने की शुरुआत,गाँव के प्रमुख स्थलों पर लगाए गए पौधे

अमरिया,पीलीभीत।अमरिया क्षेत्र में ग्राम पंचायतों के परिषदीय विद्यालयों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर मंगलवार को हरिशंकरी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम मयंक गोस्वामी, ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह ने ब्लॉक परिसर में हरिसंकरी पौधे पीपल बरगद पाकड़ का वृक्षारोपण किया।ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह ग्राम प्रधान मिनहीउद्दीन, हसीब अंसारी ने हरिशंकरी वृक्षारोपण के तहत अमरिया के अंत्येष्टि स्थल पर भी पौधे लगाए गए। ग्राम पंचायत कैंचू टांडा के हर्बल पार्क में हरिशंकरी पौधारोपण किया सभी स्थानों पर त्रिभुजाकार में पीपल, पाकड़ और बरगद के वृक्ष रोपित किए गए। कार्यक्रम स्थल पर विधिवत पूजन के बाद सभी ने परिक्रमा कर वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया।कार्यक्रम में एडीओ पंचायत अतुल पाठक, एपीओ शुभम सक्सेना, सचिव मानेन्द्र गंगवार, राम प्रकाश, लेखाकार ज्ञान प्रकाश, ग्राम प्रधान अफसार अहमद, मिन्हाज उद्दीन उर्फ मिन्नू मियां,हसीब अंसारी मनोज कुमार,कुलदीप सिंह,समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!