Uncategorized

बिलसंडा में करोड़ों का खेल: दिव्यांग शौचालय से लेकर सोलर लाइट तक, हर योजना में धांधली का आरोप

बिलसंडा में करोड़ों का खेल: दिव्यांग शौचालय से लेकर सोलर लाइट तक, हर योजना में धांधली का आरोप

बिलसंडा,पीलीभीत। विकासखंड बिलसंडा के ग्राम पंचायत परसगवां में सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में होने वाले निर्माण और विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं।जानकारी के अनुसार पंचायत और स्कूलों में दिव्यांगजनों के लिए शौचालय निर्माण पर करीब 3.57 लाख रुपये खर्च दिखाए गए, लेकिन अधिकांश शौचालय अधूरे हैं या उपयोग में नहीं हैं। कई जगहों पर तो निर्माण कार्य सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है

सोलर लाइट और आंगनबाड़ी केंद्र पर भी सवाल

गांव में सोलर लाइट मरम्मत के नाम पर 51,000 रुपये और बर्तन वितरण मद में 36,021 रुपये निकाले गए, जबकि मौके पर लाभार्थियों को इसका कोई फायदा नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि इन मदों में भी गड़बड़ी की गई है।

पहले भी विवादों में रहे सचिव

ग्राम पंचायत सचिव का नाम पहले भी स्ट्रीट लाइट घोटाले में आ चुका है। विभागीय जांच में उन पर नियमों के उल्लंघन और कार्यों में गड़बड़ी करने का आरोप लगा था। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में बिना जांच कार्यों का भुगतान कर दिया जाता है।

ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

गांव के जागरूक नागरिकों ने पूरे मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की है। उनका कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि सरकारी धन का दुरुपयोग न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!