यूपी

आबादी में मगरमच्छ के पहुंचने से मचा हड़कंप

आबादी में मगरमच्छ के पहुंचने से मचा हड़कंप

अमरिया,पीलीभीत। कस्बे के मोहल्ला हाजीपुरा में रविवार रात लगभग 11 बजे देवहा बहगुल फीडर नहर से निकलकर एक 9 फिट लम्बा मगरमच्छ गांव की गलियों से होता हुआ अतीक अहमद के मकान तक पहुंच गया। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों की नज़र जब मगरमच्छ पर पड़ी तो हड़कंप मच गया।शोर मचाने पर कुछ ही समय में तमाम ग्रामीण जमा हो गए। सूचना मिलने पर कुछ ही समय में वन दरोगा शैलेंद्र कुमार यादव, कौशिंदर यादव, बेनीराम, राम औतार, किशन लाल टीसी मौके पर पहुंचे कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को कब्जे में पिंजरे में कैद कर लिया। मगरमच्छ की लंबाई अधिक होने के कारण मगरमच्छ का 3 फिट हिस्सा पिंजरे के बाहर रहा। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली वन दरोगा शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मगरमच्छ को लेजाकर देवहा नदी में छोड़ दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!