यूपी

संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम ने बांटे आवास और तालाब आवंटन प्रमाण पत्र

डीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ तहसील सदर का संपूर्ण समाधान दिवस

संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम ने बांटे आवास और तालाब आवंटन प्रमाण पत्र

डीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ तहसील सदर का संपूर्ण समाधान दिवस

पीलीभीत।जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।​डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने खास तौर पर आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेने और आपसी समन्वय से उनका हल निकालने पर जोर दिया।​गरीबों को योजनाओं का लाभ, गौशालाओं पर विशेष ध्यान​जिलाधिकारी ने लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र की गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करने और गोवंश के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं की स्थिति को बेहतर बनाया जाए और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दी जाए।​उन्होंने लेखपालों को गांवों में जाकर विरासत दर्ज करने, स्कूलों को साफ-सुथरा रखने और ग्राम सचिवालय में निर्धारित दिन पर बैठने के लिए भी कहा। बाढ़ प्रभावित गांवों पर विशेष नजर रखने और खंड विकास अधिकारियों व अन्य संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए।
​डीएम ने अधिकारियों को “जीरो पॉवर्टी” के तहत अति गरीब व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और ग्राम चौपाल में अंश निर्धारण करने के निर्देश भी दिए।​लाभार्थियों को मिले प्रमाण पत्र ​समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने कई लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। इनमें कुम्हारी कला के तहत वीरबल, मोहन लाल, देवेंद्र कुमार और छोटेलाल (निवासी पंडरी) शामिल थे। आकाश कुमार (निवासी प्यास) को आवास योजना का प्रमाण पत्र दिया गया। इसके अलावा, मछली पालन के लिए मंगली प्रसाद (निवासी ढेरम) और अरुण कुमार कश्यप (निवासी दहगला) को तालाब आवंटन प्रमाण पत्र वितरित किए गए।​इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!