हशमती उर्स का समापन,अमन और तरक्की का पैगाम

हशमती उर्स का समापन,अमन और तरक्की का पैगाम
पीलीभीत।शहर में चार दिनों तक चलने वाला उर्स-ए-हशमती आज सोमवार कुल शरीफ की महफिल के साथ धूमधाम से संपन्न हो गया। इस अवसर पर हिंदुस्तान के विभिन्न कोनों से आए हजारों जायरीनों ने शिरकत की।कुल शरीफ की महफिल का आयोजन निशात मैरिज हॉल,मोहल्ला भूरे खां में किया गया, जिसकी सदारत हजरत शेर-ए-सुन्नत मौलाना हशमत अली खां रहमतुल्ला अलैह के साहबजादे हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती इदरीस रजा खां हशमती ने की। हजरत ने अकीदतमंदों को संबोधित करते हुए अमन,भाईचारे और देश की तरक्की के लिए दुआ की।उन्होंने कहा कि हमें आपसी एकता को बनाए रखना चाहिए और देश की प्रगति में सहयोग करना चाहिए।चार दिनों तक चले इस उर्स के दौराननिशात मैरिज हॉल में सुबह-शाम “लंगर हसनी-हुसैनी हशमती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गरीबों और जरूरतमंदों को खाना खिलाया गया। आज सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर कुल की रस्म अदा की गई, जिसके बाद उर्स का समापन हो गया। इस दौरान शहर का माहौल काफी धार्मिक और शांतिपूर्ण रहा।




