यूपी

गन्ना सर्वे की शिकायतों के लिए चंदिया हजारा पंचायत घर में पहुंचे गन्ना पर्यवेक्षक किसानों की सुनी शिकायतें

गन्ना सर्वे की शिकायतों के लिए चंदिया हजारा पंचायत घर में पहुंचे गन्ना पर्यवेक्षक किसानों की सुनी शिकायतें

पूरनपुर,पीलीभीत।किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गन्ना विभाग ने चंदिया हजारा पंचायत घर में विशेष व्यवस्था की है। सोमवार को पंचायत घर में गन्ना पर्यवेक्षक की उपस्थिति रही, जहाँ गन्ना सर्वे संबंधी किसानों की हर समस्या और शिकायत सीधे सुनी जा रही है।गन्ना विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सर्वे में किसी भी प्रकार की त्रुटि, रकबे में गड़बड़ी या नामांकन से जुड़ी समस्याओं को तुरंत दर्ज कर निस्तारण किया जाएगा। काश्तकारों को सलाह दी गई है कि वे व्यक्तिगत रूप से पंचायत घर पहुँचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएँ, ताकि समय रहते उनका समाधान हो सके और आगामी सीजन में गन्ना तौल तथा भुगतान प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।गन्ना पर्यवेक्षक ने कहा कि सरकार और विभाग किसानों के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत हैं। किसानों को किसी भी स्तर पर अनदेखा नहीं किया जाएगा।स्थानीय काश्तकारों ने गन्ना विभाग की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि अब उन्हें समस्याओं के निस्तारण के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। गाँव में ही समाधान मिलना किसानों के लिए राहत की बड़ी पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!