थाना हजारा पुलिस ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कराया भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

थाना हजारा पुलिस ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कराया भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
हजारा,पीलीभीत।भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को थाना हजारा पुलिस द्वारा थाना परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे में थाना पुलिसकर्मियों ने स्वयं उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया और प्रसाद वितरण कराया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन पुलिस और जनता के बीच आपसी सहयोग व सौहार्द की मिसाल पेश करते हैं।थाना हजारा पुलिस का कहना है कि जन्माष्टमी पर्व सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी क्षेत्रवासियों को एकजुट करने के लिए यह भंडारा आयोजित किया गया।श्रद्धालुओं की भीड़ से थाना परिसर दिनभर धार्मिक माहौल से सराबोर रहा। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति की।




