यूपी
जन आरोग्य मेले में बुखार खांसी आदि के मरीजों की तादाद में इजाफा।

जन आरोग्य मेले में बुखार खांसी आदि के मरीजों की तादाद में इजाफा।
अमरिया। तहसील क्षेत्र में पीएचसी पर लगे जन आरोग्य मेले में रविवार को नगरिया कॉलोनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले में डाक्टर फीरोज़ बेग ने 43 मरीजों का उपचार किया। इसमें ज्यादातर लोग एलर्जी, बुखार, से पीड़ित थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिकारी पुर में डाक्टर समन इसरार ने बुखार, खांसी, एलर्जी, खुजली के 29 मरीजों की देखभाल की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परेवा वैश्य में डाक्टर इमरान द्वारा 27 मरीजों की देखभाल की गई जिसमें अधिकतर बुखार खांसी के मरीज़ अधिक थे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलरिया भिंडारा पर डॉक्टर सूची गुप्ता ने 41 मरीजों का उपचार कर दवा वितरण की गई खांसी, बुखार एवं एलर्जी के मरीजों के अलावा यहां महिलाओं से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक रही।




