यूपी

गांव की समस्या गांव में समाधान चौपाल में सुनाई ग्रामीणों ने समस्याएं

गांव की समस्या गांव में समाधान चौपाल में सुनाई ग्रामीणों ने समस्याएं

पीलीभीत। जनपद के विकासखंड पूरनपुर क्षेत्र के गांव अभयपुर ज़. जगतपुर (रुदपुर) में रविवार को सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ (JKSS) द्वारा “गांव की समस्या, गांव में समाधान” श्रंखला के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में ग्रामीणों के साथ संगठन के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गांव की समस्याओं को सामने रखा। कार्यक्रम के दौरान गांव के ही गेंदालाल ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव की शमशान घाट भूमि पर दूसरे गांव शेरपुर कला के पूर्व प्रधानाचार्य ने अपना नाम दर्शा रखा है, जिससे निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर नाराज़गी जताई और शिकायत दर्ज कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। जन कल्याण सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह ने चौपाल में पहुंचे ग्रामीणों को संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह संगठन समाज के शोषित, पीड़ित, सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षियों की भी मदद करता है। संगठन का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक पहुंचना है जिनकी समस्याओं का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव श्रीपाल सिंह, पूनम देवी वर्मा, लुकमान खां, राय सिंह यादव, प्रवीन गोयल, नंदराम वर्मा, अजय भारती, ओम प्रकाश राठौर, हरिशंकर यादव, रामलखन शर्मा, बृजपाल यादव, लालता प्रसाद, इंद्रपाल, रामदयाल, ईश्वर दयाल सहित अन्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन रामनिवास कश्यप ने किया। चौपाल में संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!