यूपी

शेरपुर कला में चेहल्लुम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क पीस कमेटी बैठक में हुआ आपसी सौहार्द का आह्वान

शेरपुर कला में चेहल्लुम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क पीस कमेटी बैठक में हुआ आपसी सौहार्द का आह्वान

शेरपुर कला,पीलीभीत।आगामी चेहल्लुम पर्व पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर कस्बे में शांति व सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन की ओर से पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कस्बा इंचार्ज एसआई सागर ने अपनी टीम के साथ की।बैठक में कस्बे के संभ्रांत व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों और व्यापार वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर हाजी रियाजत नूर खान ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि चेहल्लुम का पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है और इसे पूरी शांति व एकजुटता के साथ मनाया जाना चाहिए।बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे – व्यापार मंडल अध्यक्ष सलमान खान, पूर्व प्रधान जावेद खान, ग्राम पंचायत सदस्य जुनैद खान,जैगम खान, यूनुस खान, एडवोकेट इमरान बैग, तथा मास्टर जानिसार अहमद खान। इसके अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने भी सहभागिता की।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व को मनाएं। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि मेले के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!