सपा नेता राजकुमार “राजू” के आवास पर 79 वे स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित ध्वजारोहण कर किया मिष्ठान वितरण

सपा नेता राजकुमार “राजू” के आवास पर 79 वे स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित ध्वजारोहण कर किया मिष्ठान वितरण
पूरनपुर,पीलीभीत। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सपा नेता राजकुमार “राजू” ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने आवास पर सपा के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं एवं समर्थको के साथ मे फहराया तिरंगा इस अवसर पर उपस्तिथ वक्ताओं ने स्वाधीनता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि दी अपने आवास पर सपा नेता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया और क्षेत्रवासियों को इस ऐतिहासिक अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के उन सभी महान सेनानियों को नमन किया, जिनके त्याग, बलिदान और संघर्षों के परिणामस्वरूप देश को सदियों की गुलामी से मुक्ति मिली।इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एव सपा नेता राजकुमार “राजू” ने अपने संबोधन में कहा कि “यह स्वतंत्रता केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और अन्य स्वाधीनता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक देश के प्रत्येक कोने से आए क्रांतिकारियों ने आज़ादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया और भारत को एक सूत्र में बाँधा”पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव एव पूर्व विधायक अरशद खा ने अपने सम्बोधन मे कहा की “देश की आजादी असंख्य क्रांतिकारियों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। आज हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम उनकी विरासत को और सशक्त बनाएँगे”सपा नेता कल्याण सिंह सरोज ने कहा की हमारा “संविधान सामाजिक न्याय,बंधुता और समानता के संकल्पों को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है।”इस अवसर पर प्रमुख रूप से सपा नेता कौशल वाजपेयी,ओम शर्मा,मीता सिंह,मीनू शर्मा,अनिल शर्मा, तौफीक खा,संजय खा,इमरान खा,वीणू भारती,आदर्श पाण्डेय,अहीद खा, रजनीश यादव,ऐमकर भारती,अफजल अंसारी, नाबीर, सोहेल, खुर्शिद,ओमकार भारती, तुफैल, ठाकुरदस आदि बड़ी संख्या मे समाजवादी नेता उपस्तिथ रहें।कार्यक्रम का संचालन समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव नोमान अली वारसी ने किया।




