पीआरपीएस कॉलेज एवं मेडिकेयर हॉस्पिटल की ओर से पूरनपुर में निकली गई भव्य तिरंगा यात्रा

पीआरपीएस कॉलेज एवं मेडिकेयर हॉस्पिटल की ओर से पूरनपुर में निकली गई भव्य तिरंगा यात्रा
पूरनपुर/पीलीभीत। 15 अगस्त पर पूरनपुर मे एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमे सैकड़ो लोगो ने तिरंगा यात्रा मे सम्मलित होकर इसको भव्य बनाने का काम किया। तिरंगा यात्रा का आयोजन पूरनपुर निवासी पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक कॉलेज आफ मेडिकल हॉस्पिटल के एमडी चेयरमैन अमित मिश्रा द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा पोस्ट ऑफिस के पास से शुरू होकर स्टेशन रोड से सर्राफा बाजार होते हुए पकड़िया चौराहे से कोतवाली रोड पर संपन्न हुई। यात्रा का संचालन भाजपा नगर उपाध्यक्ष गुंजन सक्सेना ने किया। इसमें विशेष रूप से शिवम भौदरिया, प्रदीप शुक्ला, भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, एडवोकेट एवं सभासद मुकेश गुप्ता, अमिताभ मिश्रा, देव शर्मा, विशाल वर्मा, समर आज़ाद, विनीत सिंह, साकेत सिंह उर्फ़ मोनू, त्रिभुवन शर्मा, सुधीर सक्सेना, मुनेन्द्र पाल सागर, रवि जायसवाल, अनादि मिश्रा, जितेश मिश्रा, ठाकुर श्याम सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।




