क्राइमयूपी

हजारा पुलिस की बड़ी सफलता:आधा दर्जन से अधिक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

हजारा पुलिस की बड़ी सफलता:आधा दर्जन से अधिक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

पूरनपुर,पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत हजारा थाना प्रभारी अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों को पकड़ने में सफलता पाई। गिरफ्तार अभियुक्तों में कई ऐसे अपराधी शामिल हैं जो पुलिस की तलाश में थे।इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अपराधियों पर अंकुश लगाना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस कप्तान ने टीम की सराहना करते हुए इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए।गिरफ्तार अभियुक्तों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अपराधियों की जानकारी पुलिस को दें और अपराध के खिलाफ लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें। इस सफलता से अपराधियों में हड़कंप है और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!