यूपी

किसान लाइन में खड़ा, खाद बंट रही मनमर्जी से

रायपुर बिचपुरी सोसाइटी यूरिया खाद ना मिलने से लौटे खाली हाथ किसान

किसान लाइन में खड़ा, खाद बंट रही मनमर्जी से

रायपुर बिचपुरी सोसाइटी यूरिया खाद ना मिलने से लौटे खाली हाथ किसान

गोरा,पीलीभीत।थाना सेहरामऊ के क्षेत्र कजरी निरंजनपुर स्थित रायपुर बिचपूयी सोसाइटी यूरिया खाद न मिलने से किसान परेशान नजर आ रहे हैं।वहीं रायपुर बिचपुरी सोसाइटी के चौकीदार मनमानी के तरीके से किसानों को यूरिया खाद वितरण करते है। कर्मचारी अपने मनमानी के चलते किसानों को देखकर यूरिया खाद दी जा रही है। इस समय यूरिया का डी को लेकर पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है हर किसान अपने धान की खड़ी फसल में डालने के लिए रायपुर बिचपुरी सोसाइटी पर उमस से लेकर बरसात होती रही लेकिन किसान लाइन लगाकर खड़े रहे लेकिन इसके बावजूद भी कर्मचारी अपनी मनमानी तरीके से यूरिया खाद बांट रहे हैं। किसानों के लिए इस बरसात का मौसम खेतों में हरियाली नहीं, बल्कि चिंता लेकर आया है।सुबह से लाइन में लगे किसान शाम तक निराश होकर लौट रहे हैं।बरसात में समय पर खाद मिलना खेती के लिए अनिवार्य है, लेकिन वितरण में हो रही देरी और मनमानी से किसान बेहाल हैं। कई जगहों पर किसान पूरे दिन कतार में खड़े रहते हैं।मगर किसानों का आरोप है कि सप्लायर अपनी मर्जी से कुछ चुनिंदा लोगों को खाद दे देते हैं, बाकी किसानों को इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ता है। जिम्मेदार अधिकारी दावा करते हैं कि जिले में स्टॉक पर्याप्त है,लेकिन किसानों की माने तो जमीनी हालात इससे अलग हैं। खेतों में फसलें खाद के इंतजार में कमजोर पड़ रही हैं, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।गांव-गांव से यह चर्चा सुनने को मिल रही है कि आखिर पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद किसानों को समय पर खाद क्यों नहीं मिल पा रही। कई किसान तो पिछले कई दिनों से रोजाना केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, पर अब तक उन्हें यूरिया नहीं मिल सका।ऐसे में किसानों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि कब वितरण व्यवस्था सामान्य होगी और खेतों में सूखती फसलें फिर से लहलहा उठेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!