13 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, किसानों में उत्साह

13 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, किसानों में उत्साह
पूरनपुर,पीलीभीत।भारतीय किसान यूनियन (जिला पीलीभीत) की ओर से 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय आह्वान पर किसानों में एकजुटता और देशभक्ति का संदेश फैलाना है।प्रदेश उपाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से निकलेगी। 13 अगस्त को बीड़ा गौरा से सुबह 11 बजे यात्रा की शुरुआत होगी, जो कई मार्गों से होते हुए एल.एल. तिराहा, ब्लॉक टेढ़ीवारा, गौरा, नौगांवा होते हुए मुरसंपुर पहुंचेगी। यहाँ एस.डी.एम. मुरसंपुर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।प्रदेश वरिष्ठ नेता स्वराज सिंह व अन्य किसान नेता भी इस यात्रा में शामिल होंगे। किसान यूनियन ने किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में भाग लें और आंदोलन को मजबूत बनाएं।




