यूपी

किसानों की आवाज़ को अदालत तक पहुँचाने वाले योद्धा सरदार वी. एम. सिंह:गुरप्रीत सिंह

किसानों की आवाज़ को अदालत तक पहुँचाने वाले योद्धा सरदार वी. एम. सिंह:गुरप्रीत सिंह

पूरनपुर,पीलीभीतषभिंडर होटल में सोमवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने गोलमेज वार्ता आयोजित कर संगठन की उपलब्धियों की सराहना की और संगठन के विस्तार पर चर्चा की।बैठक में किसान नेता वी. एम. सिंह द्वारा किसानों के हित में अपनी जेब से खर्च कर उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में कानूनी लड़ाइयाँ लड़ने के प्रयासों की प्रशंसा की गई।युवा तहसील अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने कहा रक्षाबंधन पर बहनों के रक्षक उनके भाई होते हैं,लेकिन किसानों के सच्चे रक्षक सरदार वी. एम. सिंह हैं, जिन्होंने अपना जीवन किसानों की सेवा और कानूनी संघर्ष के लिए समर्पित कर दिया है।युवा तहसील उपाध्यक्ष चरनजीत सिंह ने कहा देश को आजाद हुए 78 साल हो गए, लेकिन किसान आज भी कृषि क्षेत्र की समस्याओं से आजादी पाने के लिए संघर्षरत हैं।बैठक में मौजूद प्रमुख पदाधिकारी गुरप्रीत सिंह, हाजी रियाजत नूर खां, अनंत अग्रवाल, कुलविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, जशनदीप सिंह, करनपाल सिंह, कुलदीप सिंह, चरनजीत सिंह, गुरदेव सिंह, जसविंदर सिंह, जुगराज सिंह, गुरपाल सिंह, विक्रमजीत सिंह, गुरनाम सिंह, गुल्लू पहलवान, सोनू मान सहित अन्य कार्यकर्ता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!