यूपी

पोषाहार में कीड़े मिलने से भड़के ग्रामीण

आगनवाड़ी वर्कर बोली जैसा मिला वैसा ही बांटूंगी

पोषाहार में कीड़े मिलने से भड़के ग्रामीण

आगनवाड़ी वर्कर बोली जैसा मिला वैसा ही बांटूंगी

पूरनपुर,पीलीभीत। बालिकाओं और गर्भवती महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य के लिए सरकार तमाम तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। इसमें उन्हें प्रत्येक माह पोषाहार सहित अन्य खाद्य साम्रगी भी दी जाती है। जिम्मेदारों की लापरवाही से नियमित लाभार्थियों को पोषाहार वितरण नहीं किया जा रहा है। इससे उनमें कीड़े भी पड़ रहे हैं। गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में बंटने को आया सड़ा पोषाहार देख ग्रामीण भड़क गए। बताया जा रहा है इसमें कीड़े भी पाए गए हैं।
पूरनपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति में प्राथमिक विद्यालय परिसर में ही आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहा है। यहां पड़ोस के गांव पताबोझी की महिला तैनात है। आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाले पोषाहार को बांटने में हीलाहवाली की जाती है। जिम्मेदारों की लापरवाही से यहां समय पर बच्चों, धात्री और गर्भवती महिलाओं को पोषाहार सहित अन्य खाद्य सामग्री नहीं मिल पाती है। शिकायत के बावजूद भी अफसर ध्यान नहीं देते हैं। आंगनबाड़ी केंद्र पर बटने के लिए आए पोषाहार दलिया के पैकेट सड़े गले पाए गए।दलिया में कीड़े पाए जाने की खबर से हड़कंप मच गया है। जानकारी लगने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। दलिया जब खोला गया, तो उसमें कीड़े पाए गए। मामले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री से पूछा तो वह बोली जैसा मिला है। वैसा ही बांटा जाएगा इस पर ग्रामीण भड़क गए। मामले में जब सीडीपीओ नीरज कुमार से जानकारी लेना चाही तो उन्होंने बताया पोषाहार को बदलवा दिया जाएगा।

पोषाहार में कीड़े होने की जानकारी नहीं है। बात की जाएगी। पोषाहार बदलवाकर दूसरा भिजवाया जाएगा।
नीरज कुमार
सीडीपीओ, पूरनपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!