भाजपा बरखेड़ा मंडल की भव्य तिरंगा यात्रा, जन-जन में जगाया देशभक्ति का जज्बा

भाजपा बरखेड़ा मंडल की भव्य तिरंगा यात्रा, जन-जन में जगाया देशभक्ति का जज्बा
बरखेड़ा,पीलीभीत।भाजपा संगठन के निर्देशानुसार भाजपा बरखेड़ा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को बरखेड़ा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरखेड़ा विधायक एवं महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी प्रवक्तानंद तथा प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सोनू वाल्मीकि रहे। विधानसभा संयोजक अमित कुशवाह ने भी यात्रा में विशेष सहभागिता निभाई।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बरखेड़ा रोड स्थित शिव मंदिर से हुआ, जो बाजार रोड होते हुए क्रमशः ग्राम पिपरा खास, मूसेपुर, बारारमऊ होते हुए ब्लॉक चौराहे से जीरौनिया तक संपन्न हुई।यात्रा में बरखेड़ा मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप, महामंत्री दीपक सोनकर (सूर्यवंशी), भाजपा नेता डी.पी. गंगवार, जिला महामंत्री किसान मोर्चा नागेंद्र प्रताप गंगवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक गंगवार, नगर पंचायत चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल, भाजपा नेता अमित गंगवार, हरिओम गंगवार, मंडल उपाध्यक्ष चंद्रपाल, अमित गुप्ता, सूरज श्रीवास्तव, लालता प्रसाद लोधी, युगल वर्मा, पोसाकी लाल भोजवाल, सुनील वर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, छोटेलाल मौर्य, अभिषेक गंगवार, शेर सिंह, शिवम पटेल, सुमित वर्मा, पवन सोनकर, ब्रजेश भारती सहित समस्त शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।देशभक्ति गीतों और नारों के साथ निकली यह यात्रा जन-जन को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देती रही।




