यूपी

पीलीभीत में एसएसबी-नेपाल एपीएफ का संयुक्त अभियान, सीमा सुरक्षा और आपसी सहयोग पर जोर

पीलीभीत में एसएसबी-नेपाल एपीएफ का संयुक्त अभियान, सीमा सुरक्षा और आपसी सहयोग पर जोर

रणजीत सिंह हजारा
हजारा,पीलीभीत।49 वीं वाहिनी एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने नेपाल राष्ट्र की पुलिस (एपीएफ) के साथ भारत नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एक बैठक का आयोजन किया। इसके साथ ही दोनों टीमों के द्वारा सीमा पर सुरक्षा को लेकर संयुक्त रुप से पेट्रोलिंग भी की गई थी। भारत नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा में तैनात 49 वीं वाहिनी एसएसबी पीलीभीत के कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के निर्देशन में सीमा चौकी कंबोज नगर के अधिकारीयों व जवानों ने रविवार को पड़ोसी राष्ट्र नेपाल पुलिस की एपीएफ 35 वाहिनीं की सीमा चौकी बूढ़ा के अधिकारीयों व जवानों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से भारत नेपाल की सीमा पर संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग की। यह पेट्रोलिंग सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने व सीमा पर होने वाले अपराधों पर संयुक्त रूप से अंकुश लगाने के लिए की गई थी। इस दौरान एसएसबी व नेपाल पुलिस की गश्ती टीम ने सीमा पर पैदल गश्त करते हुए सीमा पर स्थित नोमेंसलैंड पर पिलरों का निरीक्षण भी किया। इस पेट्रोलिंग का नेतृत्व एसएसबी की ओर से कंबोज नगर सीमा चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार तथा नेपाल एपीएफ की ओर से इंस्पेक्टर जंग बहादुर महता ने किया था। वहीं सीमा क्षेत्र से तस्करी एंव अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और स्थानीय नागरिकों के बीच सुरक्षा का भाव जगाने के उद्देश्य से अक्सर स्थानीय प्रशासन तथा पड़ोसी देश की सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से गश्ती अभियान चलाया जाता है।वहीं इसके अलावा दोनों देशों के बीच आपसी समन्वय को बेहतर बनाने के लिए एक समीक्षा बैठक का भी आयोजन किया गया था। जिसमें सीमा पर होने वाले अपराध, अवैध गतिविधियों, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा तथा आपसी सहयोग को लेकर भी चर्चा की गई थी। इस दौरान दोनों टीमों के अधिकारीयों ने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों से राष्ट्र विरोधी ताकतों की गतिविधियों को रोकने के लिए जवानों का सहयोग करने की अपील की। वहीं ज्वाइंट पेट्रोलिंग के दौरान मौके पर मुख्य रूप से एसएसबी की ओर से कंबोज नगर सीमा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी बंशीधर व अन्य सात जवानों के साथ साथ नेपाल एपीएफ की ओर से इंस्पेक्टर जंग बहादुर महता के साथ अन्य दस एपीएफ के जवान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!