यूपी
भाईचारे की अनोखी मिसाल: हिंदू युवक को मुस्लिम बहन ने 5 वें साल भी बांधी राखी

भाईचारे की अनोखी मिसाल: हिंदू युवक को मुस्लिम बहन ने 5 वें साल भी बांधी राखी
पूरनपुर,पीलीभीत।मज़हब की दीवारें तोड़ते हुए शेरपुर कलां निवासी दीपक भारती और जिया फ़ातिमा ने रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्ते की मिसाल कायम की है। दीपक की कोई सगी बहन नहीं है, लेकिन पिछले 5 वर्षों से जिया उन्हें राखी बांध रही है।रक्षाबंधन के दिन सुबह जिया ने परंपरागत तरीके से दीपक के हाथ पर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। दीपक ने भी बहन को उपहार देकर अपनी खुशी जाहिर की।
गाँव में लोग इस रिश्ते को हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब का जीवंत उदाहरण मानते हैं। दोनों का कहना है कि यह रिश्ता खून से नहीं, बल्कि दिल और भरोसे से जुड़ा है।




