यूपी

चंदिया हजारा में शारदा नदी के भूकटान से एक एकड़ से अधिक गन्ने की फसल बर्बाद, रक्षाबंधन की खुशी हुई फीकी

चंदिया हजारा में शारदा नदी के भूकटान से एक एकड़ से अधिक गन्ने की फसल बर्बाद, रक्षाबंधन की खुशी हुई फीकी

पूरनपुर,पीलीभीत। चंदिया हजारा गांव में किसान दिनेश व दिलीप का गन्ने का खेत शारदा नदी के तेज भूकटान की चपेट में आ गया है।बाढ़ खंड द्वारा निर्मित सुरक्षा परियोजनाएं भी खेत के सामने नदी में समाहित हो चुकी हैं, जिससे कटान की रफ्तार और बढ़ गई है।ग्रामीणों के अनुसार, अब तक एक एकड़ से अधिक भूमि नदी में समा चुकी है।इस संबंध में राजस्व विभाग और बाढ़ खंड को सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कटान रोकने के लिए कोई ठोस बचाव कार्य शुरू नहीं हुआ है।

दिनेश ने बताया कि यह नुकसान उनके परिवार के लिए बहुत बड़ा है। “आज रक्षाबंधन का दिन था, लेकिन खेत नदी में समा जाने की चिंता ने त्योहार की खुशी छीन ली,” उन्होंने दुख जताया।ग्रामीणों ने मांग की है कि कटान रोकने के लिए तत्काल बचाव कार्य शुरू किया जाए, अन्यथा आने वाले दिनों में नुकसान और भी बड़ा हो सकता है। बाढ़ खंड की लापरवाही पर भी लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!