यूपी

स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव : पिपरिया अगरू में काकोरी कांड की स्मृति में रैली और संगोष्ठी

स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव : पिपरिया अगरू में काकोरी कांड की स्मृति में रैली और संगोष्ठी

पीलीभीत।स्वतंत्रता के अमृत काल के अवसर पर शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरू, मरौरी में काकोरी कांड की ऐतिहासिक गाथा को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी और रैली से हुई, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। रैली के दौरान बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाकर ग्रामवासियों को काकोरी कांड के महत्व से अवगत कराया और शहीदों को नमन किया।विद्यालय परिसर में आयोजित अमृत काल संगोष्ठी में विद्यार्थियों को 9 अगस्त 1925 को घटित काकोरी कांड के विस्तृत इतिहास से परिचित कराया गया। इस मौके पर शिक्षक सय्यदा व सतीश कुमार ने घटना के प्रमुख पात्रों और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के साहसी क्रांतिकारियों ने लखनऊ के पास काकोरी स्टेशन पर अंग्रेज़ों के खजाने से भरी ट्रेन को लूटकर ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया था।इस घटना का उद्देश्य केवल धन प्राप्त करना नहीं, बल्कि युवाओं में राजनीतिक चेतना जगाना और स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा देना था।काकोरी कांड के बाद कई क्रांतिकारियों को गिरफ्तार कर कठोर दंड दिया गया। इनमें राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र लाहिड़ी और ठाकुर रोशन सिंह को फांसी की सजा दी गई।संगोष्ठी के दौरान छात्रों ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें ग्रामवासी और विद्यालय परिवार दोनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!