आर.एस.आर.डी. सरस्वती विद्या मंदिर में रक्षाबंधन कार्यक्रम व राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

आर.एस.आर.डी. सरस्वती विद्या मंदिर में रक्षाबंधन कार्यक्रम व राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
पूरनपुर,पीलीभीत।रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा ।इस अवसर पर राखी मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय गौड़ ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्षाबंधन के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व युगों से भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में मनाया जाता रहा है। उन्होंने द्वापर युग में द्रौपदी द्वारा श्रीकृष्ण को राखी बांधने और भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उनकी रक्षा करने की कथा सुनाते हुए संदेश दिया कि आज के युग में भी भाइयों का कर्तव्य है कि वे अपनी बहनों और माताओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहें। उन्होंने वेद मंत्र “येन बद्धो बलि राजा…” का उल्लेख करते हुए रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व को भी समझाया।विद्यालय के शिक्षक श्री रोहित वर्मा ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन का सामाजिक और पारिवारिक महत्व समझाते हुए कहा कि भाई-बहन के रिश्ते में कभी मनमुटाव नहीं होना चाहिए, और भाई को हमेशा अपनी बहन की खुशहाली व लंबी उम्र की कामना करनी चाहिए।छात्रा सहज जीत कौर ने रक्षाबंधन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए इसे भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक बताया। छात्र प्रणव ने सुंदर संस्कृत गीत प्रस्तुत किया, जबकि छात्राएं सुप्रीती मंडल और सृष्टि बाबर ने “फूलों का तारों का सबका कहना है” गीत से सभी का मन मोह लिया। कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने माही द्विवेदी के निर्देशन में सामूहिक नृत्यनाटिका प्रस्तुत की, जिसे खूब सराहना मिली।कार्यक्रम में विद्यालय की आचार्या बहनों ने आचार्य भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के इस पवित्र बंधन को मजबूत किया।राखी मेकिंग प्रतियोगिता के परिणाम कक्षा 6 (बालिका वर्ग): प्रथम – आरोही सिंह,द्वितीय तरनजीत कौर,तृतीय ऋषिता सक्सेना।कक्षा 7 (बालिका वर्ग): प्रथम – कामाख्या सिंह, द्वितीय – मंजुला वर्मा, तृतीय – अनमोल कौर।कक्षा 8 (बालिका वर्ग): प्रथम – खुशी कुशवाहा, द्वितीय – पाखी देवी, तृतीय – आराध्या गुप्ता।कक्षा 9 एवं 10 (बालिका वर्ग): प्रथम – दीपिका सरकार, द्वितीय – दिव्यांशी पाल, तृतीय (संयुक्त) – जसमीत कौर एवं रूपाली।कक्षा 6 से 8 (बालक वर्ग): प्रथम – कुणाल सरोज, द्वितीय – उत्कर्ष कुमार, तृतीय – अंश प्रजापति।निर्णायक मंडल में पूरनपुर की समाजसेविकाएं मोनिका गुप्ता और श्रद्धा गुप्ता रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंशु वर्मा ने किया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी टीना जी एवं वैभव सक्सेना ने सफलतापूर्वक निभाई।अंत में प्रधानाचार्य श्री अजय गौड़ ने सभी विद्यार्थियों, आचार्यों और आयोजन टीम को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।




