यूपी

काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर तिरंगा रैली व सम्मान समारोह

लखनऊ के मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गांधी सभागार में देखा गया, स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान

काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर तिरंगा रैली व सम्मान समारोह

लखनऊ के मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गांधी सभागार में देखा गया, स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान

पीलीभीत।काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ के समापन समारोह के अवसर पर आज जनपद में तिरंगा रैली व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस ऐतिहासिक घटना को याद करते हुए शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह, राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी सहित सभी क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।समारोह की शुरुआत ड्रमण्ड राजकीय इंटर कॉलेज से हुई तिरंगा रैली से हुई, जिसे जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में आर्य कन्या इंटर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रतिभागियों ने काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े नारे लिखी तख्तियां लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। रैली सुनगढ़ी होते हुए शहीद दामोदर दास पार्क पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ० अचल कुमार मिश्र ने छात्रों को काकोरी कांड के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता महान क्रांतिकारियों के बलिदान का परिणाम है और हमें उनके आदर्शों पर चलकर देश को नई दिशा देनी चाहिए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।गांधी सभागार में सम्मान समारोह रैली के बाद गांधी सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। लखनऊ में हो रहे राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण यहां देखा और सुना गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन शामिल था।इसके बाद जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और शील्ड देकर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने शहीदों की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!