यूपी

थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मियों को आचार्य बहनों द्वारा बांधी राखी

थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मियों को आचार्य बहनों द्वारा बांधी राखी।

अमरिया । शुक्रवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर आचार्या बहनों द्वारा थाना परिसर में पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार व पुलिसकर्मियों की कलाई पर (रक्षा सूत्र ) राखी बांधी गई। इस दौरान थाना प्रभारी प्रमेन्द्र कुमार व पुलिसकर्मियों द्वारा सभी बहिनों की रक्षा का प्रण लिया गया । थाना प्रभारी प्रमेन्द्र कुमार ने कहा पुलिस हमेशा सभी बहनों की रक्षा के लिए तत्पर रहती है। समिति के अध्यक्ष कालीचरन वर्मा ने कहा महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ रहा है जिससे बेटियां व बहने देश में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह तोमर उप निरीक्षक राजकुमार मलिक समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, चरनजीत वर्मा, आचार्य बहनें मिथलेश कुमारी, सुनीता देवी, सरला देवी, अंजली देवी, रंजना देवी, मायादेवी , सीमा देवी, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!