त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन हेतु मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में बीएलओ की बैठक आयोजित

त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन हेतु मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में बीएलओ की बैठक आयोजित
अमरिया ब्लॉक सभागार में गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण हेतु एसडीएम मयंक गोस्वामी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें एसडीएम ने सभी बीएलओ एवं शिक्षकों को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन – 2026 के लिए मतदाता सूची तैयार करने का कार्य शुरू हो गया है आप लोग मेहनत ईमानदारी से काम करें इसमें किसी प्रकार की कहीं कोई दिक्कत आती है इसकी सूचना संबंधित कार्यालय को दी जाए। बीएलओ को मतदाता सूची में नये नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन करने की बारीकियों के बारे में बताया गया ताकि गांव में काम के दौरान कोई परेशानी न हो सके। बीएलओ पर्यवेक्षकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित स्टेशनरी वितरण की गई। इस दौरान खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार, बीईओ उमेंद्र दत्त त्रिपाठी, एडीओ पंचायत अतुल कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।




